
Byte (in Hindi) of Union Minister Ashwini Vaishnaw before his departure to Davos to participate in World Economic Forum 2025
Raipur chhattisgarh VISHESH साथियों, माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत बहुत ही तेजी से उभरती हुई आर्थिक शक्ति बन रहा है ।आज 5वी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बन चुका है । Davos World Economic Forum में खासकर इस आर्थिक प्रगति के बारे में और विशेष कर माननीय प्रधानमंत्री जी ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर देश के विकास की संकल्पना की है, एक स्ट्रेटजी बनाई है उसके बारे में जानने की लोगों में बड़ी उत्सुकता रहती है । DAVOS में इस बार माननीय प्रधानमंत्री जी की आर्थिक व्यवस्था के, आर्थिक स्ट्रेटजी के बारे में, विशेषकर इन्क्लूसिव ग्रोथ के बारे में और जो डिजिटल, फिजिकल और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट जो पिछले 10 वर्षों में हुआ है और देश में गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में किस तरह से परिवर्तन आया है, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़के पहुंची, बिजली पहुंची, पानी पहुंच रहा है , घर बने, बैंक एकाउंट खुले DAVOS में वर्ल्ड economic forum में इन सब पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।






















