









Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :

🎁 657 एकड़ में फैले देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विहंगम दृश्य, बनाने में खर्च हुए 401 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड वासियों को बड़ी सौगात देंगे. पीएम मोदी 12 जुलाई को देवघर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. बीजेपी पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले से पहले 12 जुलाई को 657 एकड़ भूमि में फैले 401 करोड़ रुपये की लागत से तैयार देवघर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. श्रावण मेले में देवघर बाबा धाम में लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं.
अब एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होने से देश-विदेश से देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को रांची या कोलकाता से सड़क मार्ग से देवघर स्थित बाबा धाम आने में परेशानी नहीं होगी.बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि हवाई अड्डे के उद्घाटन से बाबा बैद्यनाथ धाम व देवघर समेत संथाल प्रमंडल के लिए हवाई मार्ग से पहुंचना सरल हो जायेगा
इस हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ श्रावणी मेले के लिए देश-विदेश से देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को अब रांची अथवा कोलकाता से सड़क मार्ग से देवघर स्थित बाबा धाम आने की कठिनाई नहीं होगी l इस वर्ष का प्रसिद्ध श्रावण मेला 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है.
श्रावण मेले में देवघर बाबा धाम में लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं. घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो 12 जुलाई से कोलकाता और झारखंड के नवनिर्मित देवघर हवाई अड्डे के बीच विमान सेवा शुरू करेगी.
डीजीसीए ने 29 जून को देवघर हवाई अड्डे के संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान किया था. इसके बाद उसे A321 और B737 जैसे अपेक्षाकृत छोटे आकार वाले विमानों के परिचालन के प्रबंधन की मंजूरी मिली l एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि 12 जुलाई से कोलकाता और देवघर के बीच उड़ानें सप्ताह में चार बार संचालित की जाएगी.








