

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बचपन में मां की गोदी थोड़ा शिशुवस्था से बड़े होते ही झूला,चाकलेट और खोवे ( मावे ) की मिठाई से शुरू होकर साइकल, लूना मोपेड से बजाज स्कूटर, फिर हीरो होंडा की मोटरसाइकिल के बाद जीप और फिर मारुति 800 को लगझरी समझते समझते अब SUV, मर्सिडीज, फरारी से चार्डेड प्लेन और बिजनस क्लास में हवाई यात्रा लगझरी की मानसिकता तक आ पहुंची है।

गन्ना रस से शुरू होकर महंगी विदेशी अंग्रेजी शराब की बोतले दर्जी से पूरे परिवार के एक जेसे कपड़ो को सिलवाने से शुरू होकर अलग अलग ब्रांड के डिजाइनर कपड़े पहनने वाला समाज स्थापित होते अपनी आंखो से देखने के बाद भी किसी को सुखी संतुष्ट होते नही देख पाना अंधी दौड़ को प्रदर्शित करता है।
संपदा मिट्टी, जल, वायु को प्रदूषित करते ये महायंत्र( टेक्नोलॉजी) कभी जीवन के लिए उत्तरदाई नहीं हो सकती… जिवन के वास्ते तो हवा, पानी और मिट्टी से उपजा धान, वनस्पति एवम अन्न्न ही आवश्यक है…हम जीवन जी रहे है या मानसिक लगझरी??








