








Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे, दोनों की शादी चंडीगढ़ में भगवंत मान के आवास पर हुई l इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद राघव चड्ढा के साथ-साथ कई दिग्गज नेता मौजूद हैं. भगवंत मान गोल्डन शेरवानी और पीली पगड़ी में दूल्हे बने हुए नजर आ रहे l इसी क्रम में कनाडाई दूतावास के कौंसुल जनरल पैट्रिक हेबर्ट ने सीएम को बधाई दाई. दोनों की शादी की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें.

48 साल के साल के भगवंत मान गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी की है. गुरप्रीत कौर पेशे से एक डॉक्टर हैं l बता दें कि भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को चार सालों से जानते हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे lआज दोपहर 12 वे डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी हुई वहीं कौर मान से करीब 16 साल छोटी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरे परिवार के साथ चंडीगढ़ मुख्यमंत्री निवास पहुचे हुए है l भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री पिता की भूमिका निभाई और तमाम रस्में पूरी की l दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर ने मान के लिए प्रचार भी किया था। बाद में भगवंत मान की मां और बहन ने गुरप्रीत से उनकी शादी पक्की की। इस शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। खास रिश्तेदारों को भी टीवी के माध्यम से सिर्फ एक दिन पहले पता चला। अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ से होते हुए मोहाली पहुंच चुके हैं। वह यहां भगवंत मान की शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। केजरीवाल ने कहा कि मान का आज नया सफर शुरू हुआ है l राघव चड्ढा ने बताया है कि भगवंत मान की शादी में अरविंद केजरीवाल पिता की रस्में अदा की l















