

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर मां काली का एक पोस्टर और एक छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. हिन्दू देवी-देवताओं की बेअदबी के इस मामले में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर देश विदेश में रोष है. अब इस मामले को लेकर कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त का बयान आया है. बयान में कहा गया है कि कनाडा में हिन्दू नेताओं की तरफ से मां काली के अपमान की कई शिकायतें मिली हैं. हमने इस संबंध में कनाडा के अधिकारियों से अपील की है कि वे इस आपत्तिजनक पोस्टर को तुरंत हटाएं.

ओटावा में भारत के हाई कमिश्नर ने कनाडा के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि जो भी इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं उनसे इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री को वापस लेने के लिए तुरंत कहा जाए.
कनाडा के अधिकारियों से कार्रवाई करने को कहा गया –दरअसल, फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंटरी फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद है. इस पोस्टर में मां काली के हाथ में एलजीबीटी के झंडा है और उन्हें सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. इस फिल्म के पोस्टर को कनाडा में आयोजित किए गए एक प्रोजेक्ट अंडर द टेंट के तहत प्रदर्शित किया गया है. इस प्रोजेक्ट के टोरंटो के आगा खान म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया है. कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त ने बयान में कहा है कि हमारे काउंसुलेट जनरल ने कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं के प्रति हमारी चिंताओं से अवगत करा दिया है. इसके लिए अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.








