

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की डोमेस्टिक फ्लाइट्स में से 55 फीसदी शनिवार को देरी से चलीं, क्योंकि बड़ी संख्या में क्रू मेंबर्स ने बीमारी के नाम पर छुट्टी ले ली. सूत्रों ने बताया कि क्रू मेंबर्स इस तरह छुट्टी लेकर एअर इंडिया के भर्ती अभियान में शामिल होने चले गए थे l

जुलाई को एयर इंडिया में आयोजित किया गया था भर्ती अभियानइस मामले के बारे में पूछे जाने पर एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) के प्रमुख अरुण कुमार ने रविवार को कहा, ”हम इसे देख रहे हैं.” इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया के भर्ती अभियान का दूसरा चरण शनिवार को आयोजित किया गया था और सिक लीव लेने वाले इंडिगो के क्रू मेंबर्स इसके लिए गए थे.
इंडिगो वर्तमान में रोजाना लगभग 1,600 फ्लाइट्स डोमेस्टिक और इंटरनेशनल, संचालित करती है. नागर विमानन मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, इंडिगो की 45.2 प्रतिशत घरेलू उड़ानें शनिवार को समय पर संचालित हुईं. इसकी तुलना में शनिवार को एयर इंडिया, स्पाइसजेट, विस्तारा, गो फर्स्ट और एयरएशिया इंडिया की क्रमश: 77.1 फीसदी, 80.4 फीसदी, 86.3 फीसदी, 88 फीसदी और 92.3 फीसदी फ्लाइट्स का परिचालन समय पर हुआ.








