

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का रविवार को सीढ़ियों से उतरने के दौरान पांव फिसल गया जिससे वो चोटिल हो गए. लालू यादव के दाहिने कंधे और कमर में गंभीर चोट आई है जिसके बाद तेजस्वी यादव आनन-फानन में अपने पिता को लेकर पटना के ककड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों की टीम पहले से लालू यादव का इंतजार कर रही थी. जैसे ही लालू यादव अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने सबसे पहले उनका MRI करवाया. MRI की रिपोर्ट में लालू के दाहिने कंधे की हड्डी टूटने और उनके कमर में बेहद गंभीर चोट की बात सामने आई है. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने लालू यादव के कंधे को मेडिकल पट्टी लगा कर बांध दिया ताकि हड्डी जुड़ सके.इसके बाद डॉक्टरों ने लालू यादव को मेडिसिन दिया और उन्हें आराम करने की सलाह दी. कुछ देर इस अस्पताल में आराम करने के बाद लालू यादव अपनी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास लौट आए.









