

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर जिले में पांच दिन पहले हुई 10 वर्षीय बालिका की हत्या के राज का खुलासा हो गया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शराब के नशे में रात के अंधेरे में घर के आंगन में सोती हुई बालिका को उठाकर ले गया था. बाद में उसके साथ रेप कर हत्या कर दी गई l लेकिन इस दौरान बालिका के जाग जाने से आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी. बाद में शव को पुलिया के नीचे नाले में छिपा दिया था. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने वारदात के पांचवें दिन रविवार को बालिका का शव ले लिया है. आज उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा.डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू है. पूछताछ में सामने आया है कि जितेन्द्र ने 28 जून को दिनभर शराब पी थी. रात को वह नशे में चूर होकर बालिका को उसके घर से सोते हुये उठाकर ले गया. गांव के बाहर सुनसान इलाके में ले जाकर उसने बालिका से रेप करने का प्रयास किया.

उसी दिन दोपहर में बालिका का शव बरामद हो गया था. बालिका का शव निवस्त्र हालत में मिला था. इस पर परिजनों ने आशंका जताई थी मासूम के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है. बाद में पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाया था. लेकिन परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया था.इस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुये भागदौड़ कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया. उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मृतका के परिजनों ने रविवार को दोपहर बाद बालिका शव ले लिया. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है.








