

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार कम से कम पांच विधायकों को मंत्री बनाकर जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है. इस बात की जानकारी पार्टी सूत्रों ने शनिवार को दी है. पंजाब की आप सरकार में पांच और मंत्रियों के शामिल होने से पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 तक पहुंच जाएगी.

इस साल हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया.मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 हैं, वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नौ मंत्री हैं. मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में एक महिला और एक हिंदू चेहरे को शामिल किये जाने की संभावना है. दो बार विधायक रहे कम से कम एक विधायक को भी मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की संभावना है. ‘आप’ ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की थी.








