

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड के बाद कर्फ्यू लगाना पड़ा था. अब 5 दिनों बाद राजस्थान के शहरों की स्थिति सामान्य दिख रही है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील देने का फैसला किया है. रविवार सुबह 8:00 से शाम 6:00 बजे तक लोगों के लिए कर्फ्यू में आने-जाने की छूट रहेगी. जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं.

टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड के पांच दिन बाद अब शहर के हालात सामान्य होते देख प्रशासन ने रविवार को कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील देने का फैसला किया है.
वहीं रविवार सुबह 8:00 से शाम 6:00 बजे तक आमजन सड़कों पर आवाजाही कर सकेंगे. शाम के बाद रात में कर्फ्यू होगा. जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने आदेश जारी किए. 28 जून को रात्रि 8 बजे से शहर में कर्फ्यू चल रहा है. शहरवासियों को नेटबंदी से फिलहाल राहत नहीं मिली. अगले 24 घंटे के लिए उदयपुर में नेटबंदी को आगे बढ़ा दिया गया है. राजसमंद जिले के भीम और देवगढ़ कस्बे में भी रविवार तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. उदयपुर रेंज आईजी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि शनिवार को कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील दी गई.
पुलिस-प्रशासन फीडबैक भी ले रहे हैं. उनको (कन्हैया लाल के बेटे और परिवारजनों को) पर्याप्त सुरक्षा दी गई है.पूरे सुरक्षा बन्दोबस्त के साथ चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. करीब दो से ढाई घंटे चली प्रक्रिया के बाद एनआईए कोर्ट ने चारों आरोपियों को 10 दिन के लिए 12 जुलाई तक एनआईए रिमांड पर भेज दिया. अब एनआईए अपने स्तर पर जांच शुरु करेगी. हालांकि इस दौरान कोर्ट परिसर में भी अलग वाक्या नजर आया.
कोर्ट कक्ष के बाहर वकीलों ने जमकर नारेबाजी की. आरोपियों को पेशी के बाद कोर्ट से ले जाते वक्त वकिलों ने आरोपियों की पिटाई भी कर दी. हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे लेकिन इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और चारों आरोपियों की पिटाई कर दी.
इधर, उदयपुर हत्याकांड में कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आरोपियों ने चलती बाइक पर खून से सने कपड़े बदले थे. आरोपी गौस मोहम्मद ने पुलिस से बचने के लिए कपड़े बदले थे. गौस मोहम्मद बाइक के पीछे बैठा था. पुलिस की पूछताछ में ये खुलासा हुआ है कि जिस तरह के खतरनाक खंजर ये दोनों हत्यारे वीडियो में दिखा रहे हैं ठीक वैसे ही दो खंजर और बनाए गए थे.
उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में आज चारों आरोपियों को जयपुर की स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया. दो मुख्य आरोपी रियाज मोहम्मद और गौस मोहम्मद को अजमेर की हाई सिक्युरिटी जेल से जयपुर लाया गया जबकि बाद में पकडे गए आसिफ हुसैन और मोहसिन खान को उदयपुर से जयपुर लाया गया.
जयपुर पहुंचते ही सबसे पहले आरोपियों को एटीएस ऑफिस लेकर जाया गया जिसके बाद करीब एक बजे एनआईए के अधिकारी दस्तावेजों के साथ एनआईए स्पेशल कोर्ट पहुंचे.








