

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मुंबई, एक सप्ताह से ज्यादा समय से चल रहे सियासी खिंचतान के बाद अंततः बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हम विधानसभा में फ्लोर टेस्ट बुलाए जाने के राज्यपाल के आदेश पर रोक नहीं लगा सकते.

महाराष्ट्र के सियासी दांवपेंच में आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के उस आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया जिसमें राज्यपाल ने कल फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा की बैठक बुलाई थी. उद्धव ठाकरे ने इस्तीफे से पहले कहा, मैं मुख्यमंत्री पद का त्याग कर रहा हूं. उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे इन सबमें पड़ना ही नहीं चाहिए था. इसलिए मैं विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं. लेकिन मैं यहां से जाऊंगा नहीं, कल से मैं शिवसेना ऑफिस में रहूंगा.
इससे पहले उन्होंने फेसबवुक लाइव में कहा कि मुझे इसमें जाना ही नहीं था. इसलिए मैं विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का कोई दुख नहीं है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं. उद्धव ने कहा कि मुझे इन सबमें आना ही नहीं था, इसलिए मैंने मुख्यमंत्री आवास को पहले ही छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि कल से मैं शिवसेना ऑफिस जाऊंगा.महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बुधवार सुबह एक लिखित आदेश में कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ विश्वास मत के एकमात्र एजेंडे के साथ 30 जून को एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा और फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही किसी भी स्थिति में शाम 5 बजे समाप्त की जाएगी.
इस मामले में शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इधर, एकनाथ शिंदे बुधवार को अन्य बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर पहुंचे. उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे पास दो तिहाई बहुमत है. हमें फ्लोर टेस्ट की चिंता नहीं है, इसे हम जीत लेंगे, कोई रोक नहीं पाएगा. शिंदे ने कहा कि लोकतंत्र में बहुमत मायने रखता है, जो हमारे पास है.जेल में बंद एनसीपी विधायक नवाब मलिक, अनिल देशमुख ने भी महाराष्ट्र विधानसभा फ्लोर टेस्ट में भाग लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. आज शाम 5.30 बजे सुप्रीम कोर्ट दोनों की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. इससे पहले बुधवार सुबह शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने गवर्नर के फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश को अपने वकील अभिषेक मनु सिंघवी के जरिए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. उद्धव सरकार के वकील सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि फ्लोर टेस्ट अवैध है, क्योंकि इसमें अयोग्यता का सामना करने वाले व्यक्तियों को शामिल नहीं किया जा सकता है.
मैं अपनी याचिका केवल आज शाम को सूचीबद्ध करने का अनुरोध कर रहा हूं. नहीं तो बात बेमानी हो जाएगी. शीर्ष अदालत ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए याचिका को आज शाम 5 बजे के लिए सूचीबद्ध किया.NCP विधायक अजीत पवार, छगन भुजबल कोरोना पॉजिटिवइधर एनसीपी विधायक अजीत पवार और छगन भुजबल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. ये दोनों फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हो सकेंगे. वहीं, एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा बहुमत परीक्षण के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने पर कहा कि वह अन्य विधायकों के साथ 30 जून को मुंबई पहुंच रहे हैं. मुंबई आने से पहले शिवसेना के बागी विधायक एक दिन के लिए गुवाहाटी से गोवा शिफ्ट होंगे. गोवा के ताज कन्वेंशन होटल में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है. उनके लिए यहां 71 कमरे बुक हो चुके हैं. एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों के आज शाम साढ़े चार बजे तक गोवा पहुंचने की उम्मीद है. शिंदे गुट 30 जून को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए गोवा से ही मुंबई रवाना होगा.
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग की थी. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘आज राज्यपाल से मिलकर हमने कहा कि राज्य की जो परिस्थिति दिखाई देती है इसमें 39 विधायक शिव सेना के बाहर हैं और साफ है कि वे कांग्रेस और एनसीपी के साथ महा विकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा नहीं रहना चाहते. लिहाजा यह सरकार अल्पमत में दिखाई पड़ती है. इसलिए हमने राज्यपाल से मांग की कि वह मुख्यमंत्री को फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत सिद्ध करने का आदेश दें.’ इससे पहले शिंदे गुट के साथ वाले 8 निर्दलीय विधायकों ने आधिकारिक ईमेल आईडी से राज्यपाल को ई-मेल भेजकर तत्काल फ्लोर टेस्ट की मांग की.उद्धव ठाकरे ने विधायकों से की वापस आने की भावुक अपीलमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को गुवाहाटी में मौजूद अपने बागी विधायकों से भावुक अपील की.
उन्होंने एक पत्र के जरिए बागियों को संबोधित करते हुए लिखा, ‘बीते कुछ दिनों से आप सभी गुवाहाटी में फंसे हुए हैं और आपके बारे में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है. आप में से कई लोग मेरे संपर्क में हैं. मैं जानता हूं कि आप अब भी दिल से शिवसेना में ही हैं. आप में से कई विधायकों के परिजनों ने मुझसे संपर्क किया है और मुझे अपनी भावनाओं से अवगत कराया है. शिवसेना परिवार के मुखिया के नाते मैं आप सभी की भावनाओं की कद्र करता हूं.’








