

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH नई दिल्ली के साउथ ब्लाक स्थित रक्षा मंत्रालय में बुधवार को धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज पर डाक टिकट जारी किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करपात्री महाराज के नाम से डाक टिकट जारी किया. इस अवसर पर भारत सरकार के संचार विभाग के राज्य मंत्री देबु सिंह चौहान एवं रक्षा विभाग के राज्य मंत्री अजय भट्ट भी उपस्थित रहे नई दिल्ली के साउथ ब्लाक स्थित रक्षा मंत्रालय में बुधवार को धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज पर डाक टिकट जारी किया गया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि करपात्री महाराज के नाम से डाक टिकट जारी किया. इस अवसर पर भारत सरकार के संचार विभाग के राज्य मंत्री देबु सिंह चौहान एवं रक्षा विभाग के राज्य मंत्री अजय भट्ट भी उपस्थित रहे. साथ ही स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी व युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज सनातन धर्म के सूर्य थे.
उन्होंने जीवन भर समाज के गरीब वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष किया. वहीं, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने 7 नवंबर 1966 में शहीद हुए सभी सनातनियों को सम्मान दिया है. रोहित सिंह ने कहा की करपात्री जी अखंड भारत के द्रष्टा थे.








