

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH दिल्ली ने पिछले दो दिनों में एक हज़ार से भी कम संक्रमण के मामलों की सूचना दी थी. लेकिन आज अचानक फिर से कोरोना के मामलों में उछाल आया है. वहीं केंद्र सरकार ने आज कोरोना संबंधी नई गाइडलाइन जारी कर दी.केंद्र सरकार ने बुधवार को कोविड संबंधी गाइडलाइंस और संक्रमण से बचाव रणनीति में परिवर्तन किया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से दी है. इसमें कहा गया है कि कोविड संबंधी संशोधित निगरानी रणनीति का ध्यान रखा जाए. इसमें संदिग्ध और पुष्टि किए गए कोरोना केस का जल्दी पता लगाने, टेस्ट और उसके बाद के प्रबंधन पर ध्यान देने को कहा गया है.पत्र में कहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए सतर्कता जरूरी है. इसके लिए सभी राज्यों को सुरक्षा रखते हुए रणनीति बनाकर संक्रमण को रोकना होगा. इसके लिए जल्द से जल्द कोरोना केस की पहचान, तुरंत टेस्ट जरूरी है. कोरोना के वैरिएंट्स और उसके ट्रेंड्स पर भी लंबे समय तक नजर रखनी होगी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5.87 दैनिक संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 1109 नए मामले मिले और एक मरीज़ ने दम तोड़ दिया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को साझा किए गए आंकड़ों ने यह जानकारी सामने आई. दिल्ली ने पिछले दो दिनों में एक हज़ार से भी कम संक्रमण के मामलों की सूचना दी थी. लेकिन आज अचानक फिर से कोरोना के मामलों में उछाल आया है. वहीं केंद्र सरकार ने आज कोरोना संबंधी नई गाइडलाइन जारी कर दी.
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,34,009 हो गई है. साथ ही मृतकों की संख्या 26,261 तक पहुंच गई है. मंगलवार को, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 874 मामले आए थे, और 4 मौत हुईं थी, जबकि संक्रमण दर 5.18 प्रतिशत थी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 628 मामले मिले थे और तीन मरीज़ों ने दम तोड़ा था, जबकि संक्रमण दर 8.06 प्रतिशत दर्ज की गई थी.








