

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पटना. पटना जिले में सोमवार को एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां खेत में जुताई के दौरान करोड़ों के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बरामद हुए. घटना सिगोड़ी थाना क्षेत्र के पसौढ़ा गांव की है. जमीन से पुराने नोट निकलने की यह बात जंगल की आग तरह फैली जिसके बाद यहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इसके बाद जिसके हाथ जितना नोट लगा वो उसे बटोर कर फरार हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक वहां से नोट लेकर लोग रफूचक्कर हो चुके थे.

पसौढ़ा गांव निवासी अजय सिंह के खेत में ट्रैक्टर से खेत की जुताई चल रही थी. इस दौरान नोटों से भरा बोरा ट्रैक्टर के हल में फंस गया. चालक रविभूषण ने ट्रैक्टर से उतर कर हल में फंसे बोरे को निकालने की कोशिश की तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गया. बोरा फटने के कारण 500 और 1000 के पुराने नोट हवा में उड़ कर पूरे खेत में फैल गए. रविभूषण भाग कर गांव में आया और उसने घटना की जानकारी खेत के मालिक और ग्रामीणों को दी. खेत से भारी मात्रा में नोट निकलने की बात सुन ग्रामीण खेत की ओर दौड़े. यहां पहुंचने पर जिसके हाथ जितने नोट लगे वो उसे समेट कर भाग गया. इस दौरान किसी ने पुलिस को इसकी खबर कर दी.








