

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में एकनाथ शिंदे, शिवसेना के बागी विधायकों, मंत्रियों को तुरंत राज्य में लौटने और कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश देने की मांग की गई है. याचिका में कर्तव्यों पालन में चूक के लिए बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है.शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि सीताराम जिरवाल द्वारा उन्हें और 15 अन्य विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस के खिलाफ दायर दो याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई. वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे शीर्ष अदालत में शिंदे गुट की ओर से पेश हुए. वहीं, अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में उद्धव कैंप का पक्ष रखा l

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे ने पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यह हिंदुत्व के सम्राट बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और धर्मवीर आनंद दिघे साहेब के विचारों की जीत है. वहीं दीपक केसरकर ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अल्पमत में है. उद्धव ठाकरे सरकार को हार मान लेनी चाहिए और इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.
वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुंबई की 36 विधानसभा के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट पहुंचने की तैयारी रखने का निर्देश दिया है. आदेश में कहा है कि जब तारीख और समय बताया जाएगा तो बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें. बागी विधायकों के भव्य स्वागत के साथ उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी बीजेपी कार्यकर्ता का होगा.
वहीं आदित्य ठाकरे ने कहा, बागी नेताओं को फ्लोर टेस्ट से पहले मोरल टेस्ट (नैतिक परीक्षा) देना चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वापस आना चाहते हैं, उनके लिए दरवाजा हमेशा खुला रहेगा lआदित्य ठाकरे ने कहा, दूसरा फ्लोर टेस्ट तब होगा जब वे हमारे सामने बैठकर मुझसे आंख में आंख मिलाकर बात करने की बात कही








