

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH म्यूनिख, जर्मनी के म्यूनिख में प्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत और संबोधन के लिए उमड़े. एयरपोर्ट और होटल के बाहर कई लोग पीएम मोदी से मिलने और उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचे. इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. कुछ बच्चों ने माता-पिता के साथ होटल पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई और बच्चों को ऑटोग्राफ दिए. पीएम मोदी से मिलने पहुंची एक महिला ने कहा कि, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बेहद उत्साहित थी.रविवार शाम को म्यूनिख के ऑडी डोम स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. भाषण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मौजूद 7 हजार लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. पीएम मोदी को सुनने के लिए करीब 8 हजार लोग म्यूनिख पहुंचे थे, लेकिन स्टेडियम में सिर्फ 7 हजार लोगों को आने की अनुमति दी गई.









