

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर मुख्यमंत्री युवाओं के बीच कका के संबोधन से लोकप्रिय हैं। आज सलियाटोली भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की बच्चों के बीच लोकप्रियता की प्यारी झलक देखने को मिली। दरअसल सलियाटोली के बच्चे भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में एक बैनर लेकर पहुंचे, जिसपर लिखा था ‘भूपेश दादू बेमताटोली रोड को बनवा दो। बच्चों के इस मासूमियत भरे अंदाज़ को देखकर मुख्यमंत्री बच्चों पर मुग्ध हो गए और उन्होंने तुरंत बेमताटोली सड़क निर्माण की घोषणा कर बच्चों की मांग को पूरा किया।









