

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ एक नाले में बह गई। वह बाजार से वापस लौटते वक्त नाला पार कर रही थी। इसी दौरान नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ था। उसे पता ही नहीं चल सका और वह बह गई। मामले की जानकारी तब सामने आ सकी है। जब एक बच्चे का शव कुछ दूर में मिला है। पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के भड़िया गांव का है। सराईपानी निवासी सुमित्रा बाई पति मुन्ना (30) पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय से है।सुमित्रा शनिवार को अपने आठ साल के बेटे मंगल साय और एक 10 महीने के बच्चे को पीठ पर बांधकर ग्राम भड़िया में लगे साप्ताहिक बाजार में पहुंची थी। शाम करीब 5 बजे महिला साप्ताहिक बाजार से अपने गांव वापस लौट रही थी। रास्ते में एक पहाड़ी नाले को पार करना होता है। पता चला है कि शनिवार की दोपहर को हुई बारिश के बाद इस नाले में पहाड़ का पानी उतर आया था। नाले का जल स्तर बढ़ गया था। महिला नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव में दोनों बच्चों के साथ बह गई। जिसकी खबर किसी को नहीं हुई थी।









