

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कवर्धा उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ आ रही यात्री बस दुर्घटना के शिकार हो गई है। कवर्धा जिले के पोलमी पंडरिया में हादसे की खबर है। जिले के एसपी के मुताबिक बस यूपी से ईट भट्ठा मजदूरों को लेकर आ रही थी। इस स्पेशल बस में 60-70 मजदूर सवार थे। इसमें से दो यात्रियों की दबने और 20 यात्रियों के घायल होने की खबर मिल रही है। बस शाम 6:30 बजे के आसपास खाई में गिरी है। यह बस बिलासपुर जा रही थी। बचाव अभियान चलाया जा रहा है।









