

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कानपुर में भी जुमे की नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पांच एसपी, पांच एडिशनल एसपी, 11 डिप्टी एसपी, 64 इंस्पेक्टर समेत 286 उपनिरीक्षक तैनात किए गए हैं. पांच कंपनी पीएसी के साथ 2400 पुलिसकर्मी समेत रैपिड एक्शन फोर्स मुस्तैद रहेगी। 8 ड्रोन कैमरा से आसमान से नजर रखी जाएगी. वहीं 50 वीडियोग्राफर पल-पल की रिकॉर्डिंग करेंगे। 2000 सिविल डिफेंस समेत पुलिस मित्र भी तैनात रहेंगे.

कानपुर में भी जुमे की नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पांच एसपी, पांच एडिशनल एसपी, 11 डिप्टी एसपी, 64 इंस्पेक्टर समेत 286 उपनिरीक्षक तैनात किए गए हैं. पांच कंपनी पीएसी के साथ 2400 पुलिसकर्मी समेत रैपिड एक्शन फोर्स मुस्तैद रहेगी। 8 ड्रोन कैमरा से आसमान से नजर रखी जाएगी. वहीं 50 वीडियोग्राफर पल-पल की रिकॉर्डिंग करेंगे। 2000 सिविल डिफेंस समेत पुलिस मित्र भी तैनात रहेंगे.
इसके अलावा वाराणसी में भी पुलिस उपायुक्त काशी- जोन आरएस गौतम द्वारा जुमे की नमाज व आगामी त्यौहारों को लेकर धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ थाना दशाश्वमेध क्षेत्र के एक निजी होटल में पीस कमेटी की बैठक की गई. पुलिस विभाग की ओर से आयोजित पीस कमेटी की बैठक में धर्मगुरुओं, सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों से शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए पुलिस उपायुक्त द्वारा अपील की गयी. इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त गौतम ने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि आप लोग अफवाहों से बचें, यदि कोई व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म संप्रदाय का हो अफवाह फैलाता है तो संबंधित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर अवगत कराएं तथा भ्रामक संदेशों का खण्डन करें.








