

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : करीब 2 करोड़ के बादाम पर हाथ साफ करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. क्राइम ब्रांच ने ट्रक ड्राइवर आबिद, देविंदर, साबिर और वारदात के मास्टरमाइंड कासिम को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. एसीपी क्राइम के मुताबिक, कासिम ने ट्रक में भरे बादाम की खेप को बेचने की साजिश रची थी, जिसमें उसने ट्रक ड्राइवर आबिद को साथ मिला लिया था. इसके बाद बादाम से भरे ट्रक को गायब करवा कर बादाम को बेचना शुरू कर दिया था. एसीपी क्राइम के अनुसार वारदात का मास्टरमाइंड कासिम नाम का बदमाश है, जिसके खिलाफ 2015 में इसी तरह के मामले पहले भी दर्ज किया था.क्राइम ब्रांच ने बादाम से भरे ट्रक को बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, बीते 12 जून को ट्रांसपोर्टर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके करोड़ों के बादाम से भरा ट्रक अचानक गायब हो गया. मामले की तफ्तीश में क्राइम ब्रांच ने ट्रक ड्राइवर आबिद, देविंदर, साबिर और वारदात के मास्टरमाइंड कासिम को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया.

एसीपी क्राइम की माने तो कासिम ने ट्रक में भरे बादाम की खेप को बेचने की साजिश रची थी, जिसमें उसने ट्रक ड्राइवर आबिद को साथ मिला लिया था. इसके बाद बादाम से भरे ट्रक को गायब करवा कर बादाम को बेचना शुरू कर दिया था.आबिद नाम का यह ड्राइवर महाराष्ट्र से दिल्ली के लिए दो करोड़ कीमत का 899 कट्टे बादाम लेकर चला था. लेकिन आबिद माल को दिल्ली न लेजर कर गुरुग्राम फरीदाबाद टोल स्थित देविंदर के पास पहुंचा और बादाम से भरा ट्रक खाली करवा वहां से फरार हो गया. बाकी का काम कासिम और देविंदर को करना था लेकिन इससे पहले यह अपने नापाक मंसूबो में कामयाब हो पाते क्राइम ब्रांच ने चारों को गिरफ्तार कर लिया. एसीपी क्राइम के अनुसार वारदात का मास्टरमाइंड कासिम नाम का बदमाश है, जिसके खिलाफ 2015 में इसी तरह के मामले पहले भी दर्ज किया था. बहरहाल क्राइम ब्रांच चारों की क्राइम कुंडली को खंगालने में जुटी है.








