

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH औरंगाबाद में छकरबंधा के जंगलों में सर्च अभियान में नक्सलियों के बंकर से एक एसएलआर, एक बोल्ट राइफल, एसएलआर की 257 गोली, तीन मैगज़ीन, एक देसी बंदूक, नाइन एमएम पिस्टल की 12 गोलियां, इलेक्ट्रिक वायर, एम्युनिशन पाउडर समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी. इसके अलावा, यहां से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान भी बरामद किया गया है जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान में सुरक्षाबलों और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.

छकरबंधा के जंगलों में जिला पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के बंकर में भारी मात्रा में छिपा कर रखे गये हथियार व विस्फोटक बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) कान्तेश कुमार मिश्र ने बताया कि सर्च अभियान में एक एसएलआर, एक बोल्ट राइफल, एसएलआर की 257 गोली, तीन मैगज़ीन, एक देसी बंदूक, नाइन एमएम पिस्टल की 12 गोलियां, इलेक्ट्रिक वायर, एम्युनिशन पाउडर समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है. इसके अलावा, यहां से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान भी बरामद किया गया है जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया.
मदनपुर थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है जिसमें कुल 41 लोगों को नामजद जबकि 30 अन्य को आरोपी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के द्वारा इस हथियार और गोला-बारूद को सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए एक जगह पर जमा कर रखा गया था. उन्होंने इसे सुरक्षाबलों और पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि आगे भी सर्च अभियान जारी रहेगा.








