

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मुंबई. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,205 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,54,445 हो गई, जबकि तीन और मरीजों की महामारी से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,47,896 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई. राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 5,218 मामले दर्ज किए थे, जबकि एक मरीज की मौत हुई थी.उपचाराधीन कोविड-19 मरीजों की संख्या 25,000 को पार कर गई, जो नए रोगियों और महामारी से उबर चुके लोगों के बीच एक व्यापक अंतर को दर्शाता है. स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 3,752 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे स्वस्थ हो चुके मरीजों की कुल संख्या 77,81,232 हो गई है. महाराष्ट्र में उपचाराधीन मरीज बृहस्पतिवार को 24,867 से बढ़कर 25,317 हो गए.

इनमें से 13,257 मरीज मुंबई में हैं, इसके बाद पड़ोस के ठाणे जिले में 5,789 और पुणे जिले में 2,741 मरीज़ है मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टरों, नगर आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की और बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में कोरोनावायरस की स्थिति की समीक्षा की. दैनिक कोविड-19 मामले के 5,000 का आंकड़ा पार करने के एक दिन बाद यह बैठक आयोजित की गई थी. राज्य में उपचाराधीन मरीज कुछ महीने पहले सिर्फ 626 से शुक्रवार को 25,000 से ऊपर हो गए.








