

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 3,831 करोड़ रुपये की लागत से जयप्रकाश गंगा पथ जिसे पटना का मरीन ड्राइव भी कहा जा रहा है, का उद्घाटन किया. फर्स्ट फेज के तहत दीघा से पीएमसीएच तक इस पाथवे का निर्माण कार्य पूरा हुआ है. इसके अलावा, सीएम ने अटल पथ फेज 2 का भी उद्घाटन किया. अटल पथ फेज 2 का निर्माण 69.55 करोड़ की लागत से हुआ है बिहार के लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी सौगात दी है.

सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जयप्रकाश गंगा पथ , जिसे पटना का मरीन ड्राइव कहा जा रहा है, का उद्घाटन किया. 3,831 करोड़ रुपये की लागत से इस मरीन ड्राइव का निर्माण करवाया गया है. फर्स्ट फेज के तहत दीघा से पीएमसीएच (PMCH) तक इस पाथवे का निर्माण कार्य पूरा हुआ है. इसके अलावा, जयप्रकाश गंगा पथ को अटल पथ से भी जोड़ दिया गया है. मुख्यमंत्री ने अटल पथ फेज 2 का भी उद्घाटन किया. अटल पथ फेज 2 का निर्माण 69.55 करोड़ की लागत से हुआ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्स्ट फेज़ के दौरान अभी दीघा से लेकर पीएमसीएच तक काम पूरा हो गया है. शेष बचे हुए काम को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा.
इसके साथ ही जेपी गंगा पथ के साइड में लोगों के वॉक के लिए पथ तैयार किया जा रहा है जहां लोग सुबह और शाम का वॉक कर सकते हैं. सीएम नीतीश ने कहा कि 3,831 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जरूरत पड़ी तो इस राशि को और बढ़ाया जाएगा. फर्स्ट फेस का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दूसरे फेज का काम शुरू होगा. उन्होंने कहा कि पीएमसीएच को हम बहुत बड़ा बना रहे हैं. इतना बड़ा इतना बड़ा अस्पताल कहीं नहीं होगा.








