

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH उन्नाव. कोरोना काल के दौरान कोविड पैरोल पर छोड़े गए बंदियों को लेकर अब पुलिस परेशान हो रही है. उन्नाव में कोरोना काल के दौरान 44 बंदी छोड़े गए थे. इनमें से 15 बंदी अब जेल से वापस नहीं लौटे हैं. इनमें से दो बंदी ऐसे भी हैं जिनका पता गलत दर्ज किया होने के कारण इनकी लोकेशन का ही पुलिस को पता नहीं चल पा रहा है. कार्यवाहक जेल अधीक्षक ने एसपी उन्नाव को कई पत्र लिखकर फरार बंदियों को गिरफ्तार करने की मांग कर चुके हैं , मगर 5 माह बाद भी पुलिस फरार 15 बंदियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. एक बार फिर जेल अधीक्षक ने एसपी को पत्र लिखकर जेल ना लौटने वाले बंदियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का पत्र लिखा है.

कोविड के समय जेलों का बोझ कम करने के लिए 7 वर्ष या उससे कम सजा वाले कैदियों मई से अगस्त माह के बीच 44 बंदियों को तीन-तीन माह की कोविड पैरोल दी गई थी, जो फरवरी 2022 में समाप्त हो चुकी है लेकिन उसके बाद भी 15 बंदी अभी नहीं लौटे हैं. अब जेल प्रशासन इन कैदियों को पकड़ने के लिए जेल प्रशासन और अधिकारी स्थानीय पुलिस को चिट्ठी लिख इन्हें पकड़ने की मांग कर रहे हैं. लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, वहीं पुलिस पूरे मामले में अपना बयान देने से भी बचती नजर आ रही है.








