

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH नई दिल्ली. दिल्ली में भी कोरोना काबू से बाहर होता जा रहा है. आज पिछले 24 घंटे के दौरान 1934 नए मामले सामने आए हैं. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5,755 हो गई है. वहीं संक्रमण की दर 8.10 प्रतिशत हो गई है. पिछले 24 घंटे में महामारी से दिल्ली में किसी की मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. इसने कहा कि नए मामले कल किए गए 23,879 नमूनों के परीक्षण में सामने आए हैं. दिल्ली में नए मामलों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,27,394 हो गई है और मृतक संख्या 26,242 पर बनी हुई है.दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1233 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. राज्य में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 5,755 हो गए हैं. इनमें कोरोना से संक्रमित होने वालों में 3564 मरीज होम आइसोलेशन में ही हैं. आंकड़ों के मुताबिक इनमें से सिर्फ 257 लोग कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती हैं.

देश में एक दिन में कोविड-19 के 13,313 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,44,958 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 83,990 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 38 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,941 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 83,990 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.19 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,303 की बढ़ोतरी हुई है.








