

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बुधवार को कहा कि वह राष्ट्रपति भवन की दौड़ में अन्य दावेदार द्रौपदी मुर्मू का “बहुत सम्मान” करते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि यह मुकाबला दो लोगों के बीच नहीं बल्कि “विपरीत विचारधारा” के बीच है। कांग्रेस द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक बयान में, सिन्हा ने मुर्मू को “चुनाव में अच्छा” प्रदर्शन करने की भी कामना की। बता दें कि यशवंत सिन्हा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ पिछले साल मार्च में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुए थे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपनी चुनावी रणनीति को लेकर बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में पहली बैठक की और कहा कि देश में ‘रबर-स्टाम्प राष्ट्रपति’ नहीं चाहिए। सिन्हा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है बल्कि देश के सामने खड़े मुद्दों की लड़ाई है।









