

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते 14 जून को अग्निपथ योजना को लागू किया था. योजना के लागू होने के बाद से अभी तक इसको लेकर छात्रों और राजनेताओं का विरोध जारी है. 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेना प्रमुख के साथ बैठक करने वाले केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते 14 जून को अग्निपथ योजना को लागू किया था. योजना के लागू होने के बाद से अभी तक इसको लेकर छात्रों और राजनेताओं का विरोध जारी है. सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेना प्रमुख के साथ बैठक करने वाले हैं और इस दौरान अग्निपथ योजना में भर्ती के बारें में तीनों सेना प्रमुख विस्तार से पीएम मोदी को जानकारी देंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून को इस योजना को शुरू करते हुए कहा था कि यह एक परिवर्तनकारी योजना है और इससे देश के सशस्त्र बलों को युवा प्रोफाइल मिलेगी.

गौरतलब है कि अग्निपथ योजना में केंद्र सरकार 17 से 21 वर्ष की आयु के लोगों के युवाओं की सेना में चार साल के लिए प्रावधान रखा है. चार साल के बाद भर्ती किए गए अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत कर्मियों को आगे भी नौकरी में रखा जाएगा लेकिन 75 प्रतिशत लोगों को घर वापस लौटना पड़ेगा. छात्रों के विरोध के बाद सरकार ने योजना में बड़े बदलाव करते हुए रविवार को यह ऐलान किया था कि अगर कोई अग्निवीर नौकरी के दौरान शहीद हो जाता है तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे.








