


Report manpreet singh
# शाखा प्रबंधक पंसारी द्वारा मौखिक रूप से 4-5 रसीदों के फर्जी होने की जानकारी दी गई थी, इससे ज्यादा कोई सूचना नहीं है। जब कि यह मानना होगा कि बिना शाखा प्रबंधक के जानकारी के एलआईसी का कोई कार्य आगे नहीं बढ़ता l कहीं ना कहीं शाखा प्रबंधक भी पूर्ण रूप से इसके लिए जिम्मेदार है

Raipur chhattisgarh VISHESH देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ और मामला ठंडे बस्ते मे, शाखा प्रबंधक की भूमिका अहम । महासमुंद के एक प्रीमियम पॉइंट में अप्रैल 2020 से लेकर दिसंबर 2021 तक (20 महीने) सैकड़ों उपभोक्ताओं से बतौर प्रीमियम लाखों रुपए लेकर फर्जी रसीदें जारी की गईं। इसका पता चलते ही आनन-फानन में प्रीमियम पॉइंट बंद कर दिया गया।
वासुदेव पंसारी, एलआईसी ब्रांच मैनेजर, महासमुंद में एलआईसी के सबसे बड़े मैनेजर हैं जिनकी भूमिका को अहम रूप से देखा जा सकता है पर उनका कहना है कि उन्हें इस इस मामले में ज्यादा कोई सूचना नहीं है। जबकि सभी प्रीमियम पॉइंट इनके अधीन है। इसके बावजूद ये खुद को इस फर्जीवाड़े से अंजान बता रहे हैं, वह भी तब जबकि पूरे का पूरा मामला थाना पहुंच चुका है।
पूरे प्रदेश में फर्जीवाड़े की चर्चा है, ये बताना लाजमी होगा कि विकास अधिकारी महोबिया वासुदेव पंसारी से रोज मिलते थे और इनके साथ घंटों केबिन में बैठते भी थे वासुदेव पंसारी बोले कि महोबिया ने इस घटना की अब तक कोई जानकारी नहीं दी है और जो भी जानकारी मिली है वो आप लोगों के माध्यम से ही मिल रही है। मंडल कार्यालय की ओर से मेरे पास घटना के संबंध में जो भी निर्देश आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई करेंगे।यह प्रीमियम पॉइंट एलआईसी के जिले के विकास अधिकारी धमेंद्र महोबिया के नाम पर है, जिन्होंने प्रीमियम पॉइंट पर एलआईसी के एजेंट उमेश निर्मलकर को बैठा रखा था। इस फर्जीवाड़े के सामने आने और बढ़ते दबाव के बाद धमेंद्र ने उमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी ।हर दिन 400 से अधिक पाॅलिसी की प्रीमियम जमा होती थी।
एक प्रीमियम पर 10 रुपए कमीशन तय है। इन्होंने बातचीत में दावा किया कि वे महासमुंद के सबसे ज्यादा आयकर जमा करने वाले शख्स हैं, राशि करोड़ों में पहुंच सकती है। अधिक जानकारी के लिए महासमुंद के एजेंटों से भी मिला गया है जिसमें एजेंट, उपभोक्ताओं ने इस दौरान कई चौकाने वाले खुलासे भी दिए जो कि छत्तीसगढ़ विशेष आने वाले समय मे खोलेगा l
अब तक जितनी फर्जी रसीदें मिलीं, उनमे करोड़ों रुपए तक की फर्जीवाड़ा मिला है l वहीं यह सामने आया है कि हमारे कि डीओ धर्मेंद्र महोबिया ने प्रीमियम पाइंट उमेश के भरोसे छोड़ रखा था।
एजेंट और उपभोक्ता यहां पहुंचते तो उमेश उनसे पैसा ले लेता। कभी सर्वर डाउन और कभी अन्य कारणों से कहता कि रसीद बाद में ले लेना। बाद में जो रसीद देता, वह फर्जी होती। दरअसल, फोटोशॉप की मदद से रसीद में रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट, नेक्स्ट प्रीमियम डेट को चेंज कर देता था l
सैकड़ों रसीदें फाड़ दी गईं और जो उपभोक्ता-एजेंट आ रहे हैं उनसे सेटलमेंट किया जा रहा था पर जहा एजेंट लोगों ने विकास अधिकारी धमेंद्र महोबिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी तो विकास अधिकारी धमेंद्र महोबिया उनको बोलते है जाओ जो करना है कार लो और उन्हें दादागिरी कर के चुप कराया जा रहा है l प्रथम दृष्टया करोड़ों के फर्जीवाड़े की आशंका है। दिसंबर 2021 में डीओ महोबिया ने अपना प्रीमियम पाइंट बंद कर दिया। जब उपभोक्ता यहां पहुंचे तो उन्हें ताला लटका दिखा। इसके बाद वे एलआईसी कार्यालय पहुंचे, तो पता चला कि प्रीमियम पाइंट से फर्जी रसीदें जारी हो रही थी, फ़िर हुआ जमकर हंगामा l फिर मामला पहुचा मंडल कार्यालय रायपुर जिसके बाद वो फाइलों मे दबे रह गया और आज उपरांत कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई l विकास अधिकारी धमेंद्र महोबिया अभी भी नौकरी मे है जिनको इतना बड़ा कारनामा करने के बाद भारती बीमा निगम ने किस नियम के तहत नौकरी मे रखा हुआ है l
जांच अधिकारी एसआई योगेश सोनी का कहना था कि महोबिया भले ही प्रार्थी हों, लेकिन वे भी जांच के दायरे में हैं क्योंकि प्रीमियम पाइंट उनके नाम पर है।उधर, जैसे-जैसे उपभोक्ता सामने आएंगे वैसे वैसे एजेंट के ऊपर भार आता जायेगा, ठगी की राशि बढ़ती जाएगी।
अब देखना ये है कि एलआईसी अपनी जांच इतनी धीमी क्यों कर रहा है, क्या इसमे भी मंडल कार्यालय के किसी अधिकारी का स्वार्थ है , जल्द होगा खुलासा, कितने करोड़ की पॉलिसी लैप्स हुई, फर्जीवाड़ा कितने करोड़ का है। अब देखना ये है कि वासुदेव पंसारी अपने आप को कितना बचा पायेगे, अगर कोई ठोस कारवाई नहीं हुई तो क्या सवाल ये है कि, क्या ग्राहक एजेंट से ही पॉलिसी कराएगा और यदि हाँ तो क्यों l








