

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : देशभर में सरकार की अग्निपथ योजना भर्ती को लेकर विरोध का सिलसिला जारी है. अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने आज फिर राज्य में कई जगहों पर उपद्रव किया. जिस वजह जौनपुर सड़क पर जाम लग गया. यात्रियों के वाहनो में भी तोड़फोड़ की सूचना मिली है. साथ ही सैकड़ो की संख्या में मौजूद उपद्रवकारियों को रोकने के लिए सिकरारा व बक्शा सहित सर्किल की फोर्स तैनात की गई है. चंदौली में भी अग्निपथ स्कीम के विरोध में आक्रोशित युवाओं ने कुछमन स्टेशन पर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया. पथराव में मौके पर मौजूद सब इस्पेक्टर गंगाधर मौर्या घायल हो गए. जिसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें निजी अस्पताल ले गए. जहां उनका इलाज जारी है.

मौके पर जीआरपी आरपीएफ सहित जिला पुलिस तैनात की गई है. तोड़फोड़ के बाद युवा मौके से फरार बताए जा रहे हैं. अलीगढ़ में हुए हिंसक प्रदर्शन पर शहर के एसएसपी कलानिधि का कहना है कि अभी पूरे इलाके में शांति कायम है. एसएसपी ने बताया कि कल टप्पल थाना क्षेत्र में प्रदर्शन और पथराव हुआ था. हमने कुल चार FIR दर्ज़ की हैं . अब तक 60 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है वहीं 30 को गिरफ़्तार किया है. कुछ व्हाइट्सएप ग्रुप बना कर ये प्रदर्शन कराया गया. जिसमें कुछ कोचिंग संचालकों का नाम सामने आ रहा है. हम किसी भी निर्दोष पर कार्यवाही नहीं करेंगे और किसी उपद्रवी को छोड़ेंगे l
यूपी में कल अग्नीवीर योजना को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद यूपी पुलिस ने अब तक 260 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया गया है. बीते दिन यूपी के अलीगढ़, मथुरा और आगरा में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी में आग लगा दी थी, लगभग पांच बसों में तोड़फोड़ की थी जिसमें लगभग 10 पुलिसकर्मी घायल हुए थे . जिसके बाद यूपी पुलिस ने उपद्रव में शामिल लोगों के फोटो जारी किए, ताकि इन लोगों को पहचान कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकें.








