

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में हो रहे विरोध के बीच सह सेना प्रमुख (थल सेना) लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा है कि ‘नई योजना’ से सबका फायदा है. युवा वक्त बर्बाद न करें, ‘अग्निवीर’ के लिए तैयारी करें.लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने कहा, “अग्निपथ नई स्कीम है, इससे देश का और सेना का, सबका फायदा है. योजना के लिए उम्र को 23 साल किया गया है.इस योजना से नौजवानों को चार साल के लिए देश की सेवा का मौका मिलेगा. एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने नौजवानों को समय बर्बाद न करते हुए तैयारी करने की समझाइश की. लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने युवाओं से कहा, “चार साल बाद बहुत पैसा मिलेगा. बाद में पढ़ना चाहते है, तो पढ़िए. जो स्किल सीखता है उसको मौका हमेशा है. राज्य सरकार और पुलिस, आपको मौका देगी. आप हर लिहाज से बाजार के मुकाबले फिट होंगे. आज के बाद जो भी भर्ती होगी, अग्निवीर के माध्यम से होगी. अब ट्रेनिंग अलग से तरह से होगी. ये फिलहाल जवान के लिए है, अफसर के नहीं.”









