


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : केंद्र सरकार की नई सेना भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. आज तेलंगाना के सिकंदराबाद में प्रदर्शन के दौरान एक युनक की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हुये है. इसी बीच पूर्व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है. साथ ही लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार से इस योजना को तुरंत वापस लेने के लिए कहा है.

वहीं लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्वीट पर लिखा, “युवाओं को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी माँगों को रखना चाहिए. केंद्र सरकार अविलंब अग्निपथ योजना को वापस लें. भाजपा सरकार की पूँजीपरस्त और युवा विरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ी है. क्या यह ठेकेदारों द्वारा थोपी गयी सरकार है, जो सेना की नौकरी भी ठेके पर दे रही है?








