

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय स्तर के शूटर सुखमनप्रीत सिंह की हत्या मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है. सीबीआई की तरफ से कहा गया है कि कल्याणी सिंह नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार आरोपी कल्याणी सिंह की मां हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की जज है. वहीं ,मृतक लड़के के पिता पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट में असिस्टेंट सॉलिसिटर जरनल थे लड़के के दादा पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जज थे. घटना को लेकर कहा जा रहा है कि लव एंगल के कारण लड़के की हत्या हुई थी.राष्ट्रीय स्तर के शूटर और वकील सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू की चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के एक पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के लगभग सात साल बाद सीबीआई अधिकारियों ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया है. न्यायमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी हैं.









