

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH प्रवर्तन निदेशालय की राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली में देर शाम दो लड़के कलावती अस्पताल की पानी टंकी पर चढ़ गए और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. इन दोनों ने खुद को एनएसयूआई से जुड़ा हुआ बताया है. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई है.गौरतलब है कि बुधवार को भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया. सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओ ने पार्टी कार्यालय और ईडी मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया. राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए. इसी दौरान पुलिस ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई महिला कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया. अधीर रंजन चौधरी, भूपेश बघेल और पवन खेड़ा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया.









