

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है. इस मामले पर राबर्ट वाड्रा ने कहा कि ”आप हमारे परिवार के हर सदस्य को बुलाएंगे तो हम जाने के लिए तैयार हैं. जितने भी सवाल पूछेंगे, हम उनको स्पष्ट करने के लिए उनके जवाब देंगे. लेकिन इस सरकार का सारी एजेंसियों का इस्तेमाल करने का ही तौर तरीका है. जब भी उनका कोई स्पोक्सपर्सन गलत बोलता है और देश का माहौल खराब होता है तो उसको छुपाने के लिए या तो मेरा नाम इस्तेमाल किया जाएगा या मेरे परिवार के किसी सदस्य का.” उन्होंने कहा कि ”राहुल स्ट्रांग हैं और वे हर सवाल का जवाब देंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि ईडी उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिताएगा. जो भी सवाल हैं उनके जवाब पाकर उन्हें फारिग करेंगे.”

उन्होंने कहा कि ”ईडी ने मुझे 15 बार बुलाया. मैंने 23 हजार डॉक्यूमेंट उनको दिए हैं. मैंने उनके हर सवाल का जवाब दिया.” उन्होंने कहा कि ”मेरी राहुल से दो हफ्तों में काफी बात हुई है. लेकिन मुझे उनको सलाह देने की कोई जरूरत नहीं है. वे बहुत समझदार लीडर हैं. उनमें हर चीज को झेलने की क्षमता है.” राबर्ड वाड्रा ने कहा कि ”राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी और मेरी पत्नी तो है ही, देश का हर नागरिक बाहर आना चाह रहा है. बीजेपी इस तरह का माहौल बना रही है, भेदभाव कर रही है, उनके स्पोक्सपर्सन गलत बोल रहे हैं. तो लोगों को एक प्लेटफार्म चाहिए, एक लीडर चाहिए जिसके लिए वे बाहर आ सकें, जो उनकी आवाज बुलंद कर सके. लोग बाहर आए हैं और आंदोलन हुआ है. क्योंकि बहुत बुरा माहौल हो रहा है.”








