

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बरेली के एक युवक डी द्वारा सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक तस्वीर कथित तौर पर पोस्ट करके एक समुदाय विशेष के युवक ने बरेली शहर में माहौल खराब करने का प्रयास किया. वहीं, दूसरी ओर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ एक युवक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी का संदेश कथित तौर पर भेजने पर बानखाना में लोग शनिवार रात में घर से निकल आये और विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में अलग-अलग शिकायत मिलने पर पुलिस एफआईआर दर्ज की है.शनिवार को व्हाट्सऐप स्टेटस पर नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट किये जाने का मामला सामने आया और इसके बाद भाजपा की महिला पार्षद समेत कई हिंदू संगठन के लोगों ने प्रेमनगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. कायस्थ महासभा महिला इकाई की जिलाध्यक्ष व पार्षद शालिनी जौहरी के नेतृत्व में लोग शनिवार की दोपहर प्रेमनगर थाने पहुंचे और रेहान नाम के युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा, ‘नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक चित्र पोस्ट करने से हम सभी महिलाएं बेहद आहत हुई हैं. इसी तरह सनातन संस्कृति के धर्मगुरु स्वामी नरसिम्हा नंद सरस्वती के चरित्र को अभद्र तरीके से दर्शाया गया है.’ बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शालिनी जौहरी की तहरीर पर रेहान के विरुद्ध शनिवार रात एफआईआर दर्ज कर ली गई









