

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद कानपुर और सहारनपुर में हिंसा के आरोपियों और उनसे जुड़े कुछ लोगों के घर बुलडोजर चलाया गया है. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हिंसा करने वाले आरोपियों के घर बुलडोजर चलाया गया है. यूपी पुलिस का कहना है कि आरोपियों के घर पर अवैध निर्माण को गिराया गया है. कानपुर में कार्रवाई पर पुलिस अफसर का कहना है कि जिस बिल्डिंग में ध्वस्तीकरण किया गया है, वो हिंसा के मुख्य आरोपी से जुड़ा भू माफिया है. अब तक हिंसा को लेकर 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं. साथ ही 237 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी प्रवक्ता के विवादित बयान के बाद उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, कानपुर समेत कई स्थानों पर हिंसा भड़की थी. जानकारी के मुताबिक, अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र अस्मत निवासी राहत कॉलोनी 62 फुटा रोड थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर के मकान पर नगर निगम की टीम के साथ मिलकर द्वारा बुलडोजर प्रभावी कार्रवाई कारवाई की गई है. अभियुक्त अब्दुल वाकीर पुत्र बिलाल निवासी खाता खेड़ी बिलाल मस्जिद थाना मंडी जनपद सहारनपुर के मकान पर नगर निगम की टीम के साथ मिलकर द्वारा बुलडोजर प्रभावी कार्रवाई कारवाई हुई है. इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा.









