

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH देश के साथ-साथ दिल्ली में भी कोराना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. दिल्ली में प्रतिदिन आने वाले कोविड के केसों की रफ्तार बढ़ गई है. अब यह मामले 800 के करीब पहुंच गए हैं. दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 795 नए मामले सामने आए. राजधानी में कोविड संक्रमण दर 4 फीसदी के पार पहुंच गई है.दिल्ली में शनिवार को समाप्त 24 घंटे के दौरान हुए 19,326 टेस्ट किए गए जिसमें से 795 पॉजिटिव केस सामने आए. यानी संक्रमण दर 4.11 फीसदी है. दिल्ली में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2247 हो गई है.दिल्ली में शनिवार को 556 कोविड मरीज स्वस्थ हो गए. शहर में फिलहाल होम आइसोलेशन में 1360 मरीज हैं. अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों की संख्या 92 है. दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 1912063 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 1883598 मरीज स्वस्थ हुए हैं. कोविड से अब तक कुल 26218 लोगों की मौत हुई है.उधर, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोई नया चिंताजनक स्वरूप नहीं मिला है और साथ ही, मामलों में अब तक की वृद्धि कुछ जिलों तक ही सीमित है. विशेषज्ञों ने कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं करने और बूस्टर खुराक लेने के बारे में लोगों के उत्साह नहीं दिखाने की ओर भी इशारा किया, जिससे संभवतः संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील आबादी का दायरा बढ़ गया है.









