

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महिमा चौधरी के कैंसर की खबर जान उनके फैंस हैरान हैं lअनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लोगों के साथ ये जानकारी साझा की. इस बीमारी के बारे में बताते हुए अनुपम ने महिमा को ‘हीरो’ कहा वहीं महिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर किया है. इस वीडियो में महिमा को पहचानना मुश्किल हो रहा है lअनुपम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैंने एक महीने पहले US से महिमा चौधरी को अपनी 525वीं फिल्म द सिग्नेचर में एक खास रोल निभाने के लिए फोन किया था. इस दौरान बात करते हुए पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है. उनका एटिट्यूड दुनिया भर की कई महिलाओं को हिम्मत देगा. महिमा चाहती थीं कि इस बात का खुलासा करने में मैं उनके साथ रहूं. अनुपम खेर ने महिमा को अपना ‘हीरो’ कहा. इसके साथ ही उन्होंने महिमा के लिए दुआएं, आशीर्वाद और प्यार भेजने की अपील की. अनुपम ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि महिमा सेट्स पर वापसी कर चुकी हैं. अनुपम ने निर्देशकों से भी कहा कि इस हिम्मती एक्ट्रेस की प्रतिभा को मौका दें.









