

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 9 जून 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक श्री बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।श्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना और उनके स्वाभिमान की रक्षा करना बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने श्री मुण्डा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि श्री मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से थे। उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों के लिए आंदोलन किया। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी हम सबको प्रेरित करती है।क्रमांक 1741/सोलंकी









