

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पंजाबी गायक से नेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या किए जाने के बाद से ही यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी उबाल पर है. एक ओर इस मामले में जांच चल रही है, वहीं दूसरी ओर उनके परिवार से अबतक कई राजनीतिक शख्सियतें मिल चुकी हैं. मंगलवार को राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला के परिवार वालों से मिलने उनके घर पहुंचे. पिछले महीने पंजाबी गायक से नेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या किए जाने के बाद से ही यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी उबाल पर है. एक ओर इस मामले में जांच चल रही है, वहीं दूसरी ओर उनके परिवार से अबतक कई राजनीतिक शख्सियतें मिल चुकी हैं. मंगलवार को राहुल गांधी मानसा जिले के मूसा गांव में सिद्धू मूसेवाला के परिवार वालों से मिलने उनके घर पहुंचे. मूसेवाला की हत्या 29 मई को हुई थी.

राहुल गांधी के इस मुलाकात के दौरान मूसेवाला के घर के अंदर मीडिया को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी. राहुल वहां शोक सभा में शामिल हुए और मीडिया से बिना कोई चर्चा किए निकल गए.मूसेवाला पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे. उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी, लेकिन वह चुनाव जीतने में असफल रहे थे.राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से विदेश की यात्रा पर थे. वो वीकेंड पर ही वापस लौटे हैं. आज सुबह वो दिल्ली से फ्लाइट के जरिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वो सीधे गाड़ी से मूसा गांव पहुंचे.उनके साथ कांग्रेस के कई नेता थे. पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओपी सोनी और पार्टी के कुछ अन्य नेता दल के साथ थे l








