

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित की गईं नूपुर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद जान से मारने की धमकियां मिलने की शिकायतों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी. शर्मा ने उन्हें मिल रही धमकियों का हवाला देते हुए पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था.एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उनकी टिप्पणियों को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें एवं उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है.”









