

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्पणी के मामले पर इस्लामिक देशों द्वारा विरोध दर्ज किया जा रहा है. वहीं इस मामले में भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया है, जबकि दिल्ली मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी निष्कासित कर दिया है. वहीं विपक्षी दल दोनों नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को दिखावा करार दे रहे हैं. साथ ही लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

ओवैसी ने नुपुर शर्मा को लेकर कहा कि अगर कोई ऐसी बातें कर रहा है तो उस पर केस दर्ज किया जाना चाहिए था. अगर कोई पोस्ट प्रधानमंत्री के बारे में अनाप-शनाप लिख दे तो 24 घंटे में गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया जाता है. यहां पर तो खुले तरीके से इस तरह की वाहियात बातें कही गई हैं. मैं बिल्कुल इस कार्रवाई को काफी नहीं मानता हूं. बल्कि, “ये तो सब एक ड्रामा है” .
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि आपत्तिजनक ट्वीट और टिप्पणियां किसी भी तरह से सरकार के विचारों को नहीं दर्शाती हैं. इस मामले में कतर में भारतीय राजनयिक को तलब भी किया गया था. इस पर भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने कहा था कि ये टिप्पणियां किसी भी तरह से भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाती हैं. भारत ने रविवार को कतर को बताया कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ विवादित टिप्पणी भारत सरकार के नहीं बल्कि अराजक तत्वों के विचार हैं. इस पर ओवैसी ने कहा कि वे कैसे कह सकते हैं कि ये अराजक तत्व हैं? यह भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं.
इस मामले पर एआईएमआईएस (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि ये कार्रवाई आंखों में धूल जोड़ने के बराबर है. 10 दिन के बाद सरकार जागती है तो इसमें इनकी नेक नियत नहीं है. मुझे इस बात की तकलीफ है कि प्रधानमंत्री को भारत के मुसलमानों की तकलीफ सुनने की आदत नहीं है. हम दस दिन से कह रहे हैं . लेकिन जब दूसे गल्फ देशों ने इसका विरोध जताया तो दिखावे के लिए उनको सस्पेंड किया गया.








