

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक एडवाइजरी जारी किया है, जिसमें सिंगल-यूज प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की सलाह दी गई है. केंद्र ने कहा है कि इससे ‘स्वच्छ और हरित’ पर्यावरण को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. सरकार का कहना है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार 4,704 में से 2,591 शहरी स्थानीय निकायों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक को पहले ही प्रतिबंधित कर दिया है. इनमें प्लास्टिक कचरा संग्रह पर विशेष जोर देने के साथ बड़े पैमाने पर सफाई और ‘प्लॉगिंग’ अभियान शामिल होंगे, साथ ही सभी नागरिकों, छात्रों, स्वैच्छिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय गैर सरकारी संगठनों/सीएसओ, एनएसएस और एनसीसी कैडेट, आरडब्ल्यूए, बाजार संघ और अन्य लोगों के बीच कॉर्पोरेट संस्थाओं की भागीदारी के साथ बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शामिल होंगे. अब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश यह सुनिश्चित करे कि बाकी बचे 2,100 से अधिक यूएलबी भी 30 जून, 2022 तक इसे प्रतिबंधित कर दे.विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले जारी बयान में, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश को सिंगल-यूज प्लास्टिक (एसयूपी) से मुक्त बनाने के लिए कई तरह की गतिविधियां करने के लिए कहा गया है.









