

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH दूरसंचार राज्यमंत्री देवु सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार स्वदेश में विकसित 5जी सेवाएं इस साल अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद कर रही है. उन्होंने ‘वर्ल्ड समिट ऑफ इनफॉर्मेशन सोसायटी’ (डब्ल्यूएसआईएस) 2022 में बुधवार को अपने संबोधन में यह बात कही. इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त राष्ट्र निकाय अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) ने किया था. चौहान ने यह भी कहा कि सरकार दूरसंचार प्रौद्योगिकी के विकास के लिये वित्तपोषण को लेकर शोध एवं विकास कोष शुरू कर रही है.गुरुवार को जारी एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘भारत ने एक स्वदेशी 4जी ढांचा विकसित किया है जिसमें 4जी कोर और रेडियो एक्सेस नेटवर्क का डिजाइन और परीक्षण किया गया. यह परिचालकों को किसी भी विक्रेता को चुनने में मदद करता है और लागत में कमी लाता है…. स्वदेशी 5जी ढांचे को भी अगस्त, 2022 तक चालू किए जाने की उम्मीद है.”









