

शादी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. इस पल के लिए लोग बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार करते हैं. आजकल देश में गे मैरिज और लेस्बियन कपल्स भी अपनी पसंद से शादी कर रहे हैं, मगर गुजरात की 24 साल की एक लड़की खुद से ही शादी करने जा रही है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मचा है. लोग इस लड़की के बारे में जानने को बेहद उत्सुक हैं. economictimes की एक खबर के मुताबिक, गुजरात की रहने वाली क्षमा बिंदु नाम की लड़की खुद से ही प्यार करती है. इसलिए वो खुद से ही शादी करना चाहती है. यह सुनने में अटपटा जरूर लग सकता है, मगर ये सच है.दरअसल, गुजरात के वडोदरा में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु खुद से शादी करने जा रही हैं. वो इस शादी में दूल्हा भी बनेगी और दुल्हन भी. इसके अलावा शादी की सभी रस्में भी निभाएगी. साथ ही साथ, हनीमून के लिए भी बाहर घूमने जाएगी. इसे देश का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह कहा जा रहा है. इंटरव्यू में क्षमा बिन्दू ने बताया कि मेरी शादी कुछ लोगों के लिए अजीब फैसला हो सकती है, मगर ये मेरा फैसला है. मैं चाहती हूं कि महिला की अहमियत हो. इस शादी के लिए मेरे माता-पिता ने भी मंजूरी दे दी है.क्षमा बिंदू सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं. वो इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और जीवनशैली को शेयर करती रहती हैं. साथ ही साथ इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मालूम होता है कि क्षमा को कविता से भी बहुत ही ज्यादा लगाव है.









