

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि विमानन कंपनी, मक्का और मदीना जाने वाले भारतीय हज यात्रियों के लिए 31 जुलाई तक भारत और सऊदी अरब के बीच 37 विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी. एयरलाइन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “श्रीनगर से मदीना के लिए पांच जून से 20 जून तक विशेष उड़ान परिचालित होगी. जेद्दा से श्रीनगर के लिए वापसी की उड़ान 15 जुलाई से 31 जुलाई के बीच परिचालित होगी.” कंपनी ने दावा किया कि इस साल हज के लिए उड़ान का परिचालन करने वाली स्पाइसजेट एकमात्र भारतीय एयरलाइन है. गौरतलब है कि स्पाइसजेट अक्सरअपने खराब व्यवस्था की वजह से सुर्खियों में रहती है. बीते दिनों एयरलाइंस कंपनी के सिस्टम में कुछ गड़बड़ी आ गई थी, जिस कराण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. इस कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर कंपनी की आलोचना की थी. ऐसे में इस बीच कंपनी का स्पेशन विमान के परिचालन का फैसला सराहनीय है.









