

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : दिल्ली ‘फेसलेस सेवाएं’ शुरू करने वाला देश का पहला शहर बन गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली देश का पहला ऐसा शहर है जहां ‘फेसलेस सेवाओं’ की शुरुआत की गई है और अब अन्य राज्य भी इससे सीख ले रहे हैं तथा इसी तरह की पहल शुरू कर रहे हैं. दिल्ली के परिवहन विभाग की ‘फेसलेस सेवाओं’ के तहत ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को संपर्क रहित, कतार रहित और परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने की परिकल्पना की गई है और इसके तहत किसी भी कार्यालय में जाए बिना काम हो रहा है.केजरीवाल ने यहां सराय काले खां में एक ‘ऑटोमेटेड ट्रैक’ का निरीक्षण किया और दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी बताया. केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले साल फरवरी में हमने ‘फेसलेस सेवाओं’ पर एक पायलट परियोजना शुरू की थी. उसके बाद फिर अगस्त में हमने इसे पूरी तरह से लागू किया. कई महीनों के बाद मैं यह देखने आया हूं कि इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रिया कैसी है.’









