

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : आप ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्र ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फंसाने के लिए तीन साल पुराना एक मामला उठाने की साजिश रची है. वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दावा किया कि केंद्र ने सिसोदिया को गिरफ्तार करवाने के लिए अपनी सभी जांच एजेंसियों –आयकर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), दिल्ली पुलिस और सीबीआई को ‘फर्जी ” मामले की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है. उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य एवं बिजली समेत विभिन्न विभागों का कामकाज संभाल रहे सत्येंद्र जैन को ‘बिना किसी नये सबूत के’ प्रवर्तन निदेशालय ने एक मामले में गिरफ्तार किया गया

केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य मंत्री जैन की भांति ही उपमुख्यमंत्री को किसी ‘फर्जी’ मामले में शीघ्र ही गिरफ्तार किए जाने की आशंका है. जैन को धनशोधन से जुड़े एक मामले में निदेशालय द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किया गया था. आतिशी ने एक कथित दस्तावेज दिखाया जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं हरीश खुराना एवं नीलकांत बख्शी से उनके द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के सिलसिले में अतिरिक्त ब्योरा एवं दस्तावेज मांगे थे.








