

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक अत्यंत साहस भरा कदम उठाने के लिए तारीफ की है. शांता कुमार ने कहा है की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भिजवाने का एक ऐतिहासिक काम किया है. शांता कुमार ने कहा की देश में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है और यही भ्रष्टाचार आज देश का सबसे बड़ा दुश्मन भी है. देश में सब कुछ होते हुए भी आज देश के करोड़ों लोग भुखमरी की हालत में है और इसी कारण से कई सुविधाओं से वंचित हैं.शांता कुमार ने कहा की यदि देश में भ्रष्टाचार न होता तो भारत आज स्वर्ग होता और इस भ्रष्टाचार को मिटाने का काम देशभक्ति और पुण्य का काम है.









